Breaking News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने किया बार एसोसिएशन पदाधिकारियों का सम्मान

@शब्द दूत ब्यूरो (08 जनवरी 2024)

काशीपुर।  बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का जसपुर खुर्द कुंडेश्वरी रोड पर स्थित एक रिजॉर्ट में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मान किया गया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने बार एसोसिएशन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा, सचिव नृपेंद्र चौधरी , सह सचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, आय व्यय निरीक्षक हिमांशु विश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल के अलावा कार्यकारणी सदस्यों कामिनी श्रीवास्तव, अर्पित कुमार सौदा, नरेश कुमार पाल, अमित कुमार गुप्ता, अमृत पाल सिंह, अविनाश कुमार, नरदेव सिंह सैनी, अमितेश सिसोदिया का माल्यार्पण कर, शाल ओढ़ाकर, भागवत गीता भेंटकर, गीता प्रेस की नए वर्ष की डायरी, पेन आदि भेटकर सम्मनित किया।

इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अमन शर्मा, नगर निगम आयुक्त विवेक राय, नगर निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा को भी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सम्मानित किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-