Breaking News

काशीपुर:विपक्ष के आरोप ईवीएम हैंकिंग पर भाजपा नेता आशीष गुप्ता का बड़ा खुलासा,एक संक्षिप्त वार्ता में कही चौंकाने वाली बातें, क्या बोले सांसद अजय भट्ट को लेकर?देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (07 जनवरी 2024)

काशीपुर। भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर एक बार फिर भाजपा का परचम लहराने का दावा किया है। आशीष गुप्ता ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभ मिल रहा है। अब जनता के द्वार पर जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार हो रहा है। जहां पहले की सरकारों में जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे योजनाओं की जानकारी के लिए अब मोदी सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए न केवल पार्टी कार्यकर्ता वरन् सरकारी अधिकारी भी जनता के पास पहुंच रहे हैं। जिससे आम जनता को काफी आसानी हुई है।

भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने विपक्षियों द्वारा अक्सर भाजपा पर ईवीएम हैकिंग का आरोप लगाने का जिक्र करते हुए कहा कि हां,हम हैकिंग करते हैं। लेकिन जनता को हैक करते हैं। जनता को हैक करने के लिए विकास योजनाएं धरातल पर उतार कर उनके ह्रदय में बसना होता है और भाजपा की यही रणनीति है। 

आगामी लोकसभा चुनाव में नैनीताल क्षेत्र से एक बार फिर मौजूदा सांसद अजय भट्ट को ही मिलेगा। आशीष गुप्ता ने ज़ोर देकर कहा कि वर्तमान सांसद अजय भट्ट जनता के बीच लोकप्रिय होने के साथ साथ पार्टी के हर कार्यकर्ता की पहली पसंद हैं। इसलिए आगामी चुनाव में उन्हें ही टिकट मिलना चाहिए। यदि पार्टी संगठन किसी अन्य को टिकट देता है तो हर कार्यकर्ता को ये स्वीकार होगा। काशीपुर में सांसद पद के प्रत्याशी की बाबत पूछे जाने पर आशीष गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण और आम कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है, सांसद या विधायक बन सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता इस योग्य है। न केवल काशीपुर विधानसभा वरन् हर विधानसभा क्षेत्र से योग्य प्रत्याशी हैं। निर्णय पार्टी को करना होता है जिसे सभी स्वीकार करते हैं।

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर के विकास की योजनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में हर तरफ विकास ही विकास हुआ है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राहुल गांधी के साथ भाजपा विधायक आदिति सिंह का फोटो, भाजपा विधायक को बता रहे ज्योति मल्होत्रा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 मई 2025) सोशल मीडिया पर झूठ का …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-