Breaking News

रुड़की में दर्दनाक हादसा, ईंट भट्टे की दीवार गिरी, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत,कई मलवे में अभी भी दबे

@शब्द दूत ब्यूरो (26 दिसंबर, 2023)

उत्तराखंड के रुड़की में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए।

पुलिस के मुताबिक अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे।

Check Also

देहरादून :नाबालिग कांवड़ यात्री की बाइक की टक्कर से एमडीडीए के सहायक अभियंता की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम सुबह की सैर पर निकले थे राजेंद्र बहुगुणा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(11 अगस्त 2026) देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-