Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२२ दिसम्बर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – शुक्रवार।
तिथि – दशमी दिन – ०९:३५ मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – आश्विन रात्रि – १०:५३ मि. तक उपरांत भरणी।
योग – शिव दिन – १०:३९ मि. तक उपरांत सिद्ध।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की रात्रि- ०८:४४ मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – मूल।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:५१ मि.।
सूर्यास्त – ०५:१७ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष-* *मोक्षदा एकादशी व्रत स्मार्तों का,राष्ट्रीय पौष मासारम्भ,सर्वार्थ सिद्धियोग एवं रवियोग रात्रि – १०:५३ मि. तक,भद्रा स्वर्ग की रात्रि – ०८:४४ मि. से।*

*कल विशेष -* *मोक्षदा एकादशी व्रत वैष्णों का,श्री गीता जयन्ती अखिल भूमण्डल में श्रीगीता ज्ञान महोत्सव,मौन एकादशी (जैन),व्यञ्जन द्वादशी विविध प्रकार के व्यञ्जन बनाकर बिष्णु जी को अर्पण,जनार्दन पूजा,अखण्ड द्वादशी,दान द्वादशी (उड़ीसा),त्रिपुष्कर योग रात्रि- १०:०५ मि. से प्रातः – ०६:३३ मि. तक।*

*नोट- एकादशी के लिए निर्णयसिन्धु आदि शास्त्रों में कहा गया है कि दशमी बेधे एकादशी व्रत नहीं करना चाहिए अपितु एकादशी बेधे द्वादशी युक्त एकादशी व्रत करने से ही उत्तम फल की प्राप्ति होती है अतः आप सभी एकादशी व्रत 23 शनिवार को करें।*

राशिफल

मेष राशि – आज कार्यों में रुकावट आ सकती है।कार्यस्थल पर सावधानी बरतें।अपने से बड़ों के प्रति समर्पित रहें,परन्तु शत्रुओं से सावधान भी रहें|

वृष राशि – आज मांगलिक कार्यों में खर्च होगा परन्तु विरोधी सक्रिय रहेगें।कारोबार में विस्तार होगा।नए मित्र बनेंगे जो बाद में लाभकारी सिद्ध होंगे।धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि – आज पारिवारिक सोहार्द बनाकर रखें।किसी की मदद से कार्य पूर्ण होंगे।व्यापार में परिवर्तन के योग है,सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क राशि – आज अपने कार्य से खुश रहेंगे तथा समय के साथ स्थिति अनुकूल बनेगी।जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा।कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह राशि – आज सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करें।व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा।नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि – आज समय अच्छा चल रहा है।सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा।महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकते हैं।नेत्र में पीड़ा हो सकती है।

तुला राशि – आज समय का ध्यान रखें।परिवारजनों के सहयोग से कार्य संपन्न होगा।जायदाद संबंधित मामले सुलझ सकते हैं।न्यायपक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन भर आलस्य हावी रहेगा।जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।लेन-देन मक सावधानी रखें।पुराने मित्रों से भेंट होगी।निवेश से लाभ संभव है।

धनु राशि – आज लाभ संभव है,जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा।वाहन सुख संभव है।यात्रा हो सकती है।शत्रुओं से सावधान रहें|

मकर राशि – आज अपनों से संबंध कमजोर होंगे।कार्य को करने से पहले समझें और समर्पित रहें,तो ही सफल होंगे।सतर्कता से निवेश करें।न्यायपक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि – आज समय रहते कार्यों को पूर्ण करें।लंबे समय रुका कार्य पूर्ण होगा।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।विवादों से बचें।

मीन राशि – आज कार्य आत्मविश्वास से पूर्ण करें।किसी बडे़ कार्य में सफलता मिलेगी।घरेलू खर्च बढ़ेंगे।पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है।जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Check Also

बड़ी खबर :देशभर के 60 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2025) नई दिल्ली/बेंगलुरु। देशभर में उस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-