Breaking News

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनाकर होगा एयरपोर्ट पर डेलिगेट्स का स्वागत

@शब्द दूत ब्यूरो (07 दिसंबर, 2023)

देहरादून में आठ व नौ दिसंबर को आयोजित होने जा रही इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए मेहमान आने शुरू हो गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देश-विदेश से आने वाले मेहमानों का स्वागत ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनाकर होगा।

इसके लिए संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा तैयारियां की जा चुकी है। संस्कृति विभाग के लगभग 15 कलाकारों की टीम आने वाले डेलिगेट्स का स्वागत करेगी। मेहमानों को सबसे पहले तिलक लगाया जाएगा और साथ में तुलसी की माला पहनाई जाएगी। मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-