Breaking News

हल्द्वानी:यू ट्यूबर सौरव जोशी की उपलब्धि,भारत के टाप 100 डिजिटल स्टार सूची में छठे स्थान पर

@शब्द दूत ब्यूरो (07 दिसंबर 2023)

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी भारत के नंबर एक व्लागर व यू ट्यूबर सौरव जोशी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। वह इंडिया फोर्ब्स पत्रिका में भारत के टाप 100 डिजिटल स्टार सूची में चयनित हुए हैं।वह पत्रिका की 2023 की टाप 100 सूची में छठे स्थान पर आये हैं।

हल्द्वानी निवासी यू ट्यूबर सौरव जोशी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। एक साधारण परिवार में जन्मे सौरव जोशी ने यू ट्यूब की दुनिया में पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया है और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने हरियाणा के हांसी कस्बे से यू ट्यूब पर व्लागर की दुनिया में प्रवेश किया था। आज देखते ही देखते वह करोड़ों लोगों के चहेते बन गए हैं। यू ट्यूब की दुनिया में सौरव जोशी एक ओर जहां नाम कमा रहे हैं वहीं आर्थिक रूप से भी अपने परिवार को ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं। सौरव जोशी के करोड़ों फैन हैं। सौरव जोशी की खास बात यह है कि इतनी प्रसिद्धि और पैसा कमाने के बाद भी उन्होंने संयुक्त परिवार की परंपरा को जीवित रख एक मिसाल कायम की है। 

सौरव जोशी एक अच्छे चित्रकार भी है। पेंटिंग में उन्हें महारथ हासिल हैं। जुलाई 2017 में सौरव जोशी ने यूट्यूब पर अपना पहला वीडियो अपलोड करने के साथ शुरू हुई। लेकिन 2020 में उनके द्वारा ली गई ‘365 दिनों में 365 व्लॉग’ चुनौती ने उन्हें आज डिजिटल स्टार बना दिया है।

उत्तराखंड के इस डिजिटल स्टार की उपलब्धि पर उत्तराखंड के लोगों को गर्व है।

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-