Breaking News

सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को कंपनी देगी दो-दो लाख, बचाव में लगे कर्मचारियों को भी मिलेगा दो माह का बोनस

@शब्द दूत ब्यूरो (30 नवंबर, 2023)

सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी ने भी सभी फंसे हुए मजदूरों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, बचाव अभियान में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को दो-दो माह का वेतन बोनस दिया जाएगा।

सुरंग में काम करने वाले सेफ्टी मैनेजर के मुताबिक नवयुग कंपनी के एमडी अभियान के दौरान सुरंग में ही रहे। आरवीएनएल की परियोजना में दो अन्य जगहों पर काम चल रहा है, वहां के अधिकारी भी लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटे थे। उन्होंने बताया कि अभियान सफल होने के बाद अब सभी 41 मजदूरों को कंपनी ने दो-दो लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा की है।

जबकि बचाव दल में लगे सभी कर्मचारियों को दो माह का वेतन बतौर बोनस मिलेगा। ऑपरेशन पूरा होने के बाद कंपनी ने फिलहाल सभी के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। जबकि सुरंग में फंसे रहे मजदूरों को दो माह तक का सवेतन अवकाश मिलेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-