Breaking News

काशीपुर के युवा गायक देव बाली का गीत यू ट्यूब पर छाया,एक मिलियन व्यूज हुये पार

@शब्द दूत ब्यूरो (28 नवंबर 2023)

काशीपुर। नगर के प्रसिद्ध युवा संगीत कलाकार देव बाली द्वारा प्रस्तुत सुंदर गीतो के माध्यम से संगीत प्रेमी चाहने वालों के लिए विभिन्न प्रकार के सुरीले गीतो के साथ आवाज की मीठी प्रस्तुति हमेशा गुनगुनाते रहते हैं। कुछ दिनों पूर्व युवा गायक देव बाली द्वारा सॉन्ग रिंग रिंग सॉन्ग जो दर्शकों की जुबान पर सर चढ़कर बोल रहा है।यह सॉन्ग एक मिलियन व्यूज क्राॅस कर गया है। जिसका सेलिब्रेट माता मंदिर रोड स्थित पापा बेकर्स प्रतिष्ठान पर केक काटकर सेलिब्रेट किया गया।

इस दौरान युवा संगीतकार देव बाली ने संगीत प्रेमियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो गीत प्रस्तुत किए जाते हैं जिसे युवा जनरेशन से लेकर हर वर्ग का व्यक्ति उन तरानों पर थिरकने पर विवश हो रहा है जिसके लिए दिल से आभार प्रकट करते हैं। उन्होने विश्वास दिलाया हैं की संगीत प्रेमी चाहने वालों के लिए समय-समय पर सुरीली आवाज में तराने प्रस्तुत करते रहेंगे।

इस दौरान देव बाली को बधाई देने वालों में मुकेश चावला ,अमन बाली शुभम सहगल ,अभय सक्सैना , नफीस सिद्दीकी ,इकबाल सिद्दीकी, अनीता, सोनू सागर ,जगमोहन सिंह बंटी ,पवनीत सिंह, मनीष चावला समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे सभी ने देव बाली को भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-