Breaking News

सिलक्यारा पहुंचे साइंटिस्ट, रोबोटिक सिस्टम से जानेंगे मजदूरों की मानसिक स्थिति, पीएम मोदी के प्रधान सचिव ने फंसे श्रमिकों से की बातचीत 

@शब्द दूत ब्यूरो (27 नवंबर, 2023)

पीएम के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुरंग का दौरा किया और वहां फंसे श्रमिकों से बातचीत की। उन्होंने फंसे हुए श्रमिकों के परिवारों से भी बात की। साथ ही श्रमिकों को भेजी जा रही खाद्य सामग्री की भी रिपोर्ट ली।

इधर, खबर ये भी है कि सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों की मानसिक स्थिति जानने के लिए रेस्क्यू रोबोटिक सिस्टम का इस्तेमाल होगा। सिलक्यारा पहुंचे रोबोटिक्स साइंटिस्ट मिलिंद राज ने इस बारे में जानकारी दी। राहत एवं बचाव कार्य के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने उन्हें लखनऊ से बुलाया है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि हम प्रगति कर रहे हैं। हम जो प्रगति कर रहे हैं उससे मुझे टीम पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैन्युअल ड्रिलिंग अभी शुरू नहीं हुई है जैसे ही इसे शुरू किया जाएगा, हम जल्दी कामयाबी की ओर बढ़ेंगे

Check Also

छोटे होते घर और बढ़ती दूरियां: क्या आधुनिक जीवन रिश्तों को कमजोर बना रहा है?उर्वशी दत्त बाली का विचारोत्तेजक लेख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 मई 2026) उर्वशी दत्त बाली ने आधुनिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-