Breaking News

कार्मिक विभाग ने जारी की विज्ञप्ति, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष व दो सदस्यों की तलाश शुरू की

@शब्द दूत ब्यूरो (09 नवंबर, 2023)

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के लिए स्थायी अध्यक्ष और दो सदस्यों की तलाश शुरू हो गई है। कार्मिक विभाग ने इसके लिए विज्ञप्ति जारी करते हुए 24 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। चुने गए अध्यक्ष-सदस्यों को आयोग में कार्यभार ग्रहण करते वक्त पूर्व के संस्थान से त्यागपत्र देकर उसका प्रमाण जमा कराना होगा।

शैलेश बगोली, सचिव कार्मिक की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अध्यक्ष व दो सदस्यों के लिए साहित्य, विज्ञान, कला, समाजसेवा, प्रशासनिक और न्याय क्षेत्र विषयों की गहराई से जानकारी व अनुभव रखने वाले केंद्र या राज्य में श्रेणी-क के पद पर कम से कम 10 साल सेवा देने वाले पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।

सभी की नियुक्ति 62 वर्ष की आयु पूरी होने या छह वर्ष तक के लिए होगी। खास बात ये है कि चुने गए अध्यक्ष, सदस्यों को अपने पूर्व के संस्थान से त्यागपत्र देकर उसकी कॉपी कार्यभार ग्रहण करते वक्त जमा करानी होगी। इससे पहले ये व्यवस्था नहीं थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-