Breaking News

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सड़क पर घायलावस्था में पड़े युवक को भिजवाया अस्पताल, पंतनगर में आयोजित राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जा रहे थे केन्द्रीय मंत्री, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (07 नवंबर 2023)

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट अपने संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पंतनगर की ओर जाते हुए टांडा बाईपास पर एक युवक को अचेत अवस्था में देख उन्होंने अपना काफिला रूकवाया और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।

घायल युवक को गाड़ी में बिठाने के बाद रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने घटनास्थल से ही सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य को फोन कर मामले की जानकारी दी और युवक के तत्काल समुचित उपचार के निर्देश दिए। बाद में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री महामहिम राष्ट्रपति के पंतनगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने निकले।

 

Check Also

काशीपुर में घर-घर डस्टबिन वितरण अभियान शुरू, महापौर दीपक बाली ने दिखाई वितरण वाहन को रवाना किया झंडी दिखाकर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026)  काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-