Breaking News

हरदा ने धामी को दी धरना देने की सलाह, मयूख महर के धरने की भी तारीफ

@शब्द दूत ब्यूरो (05 नवंबर, 2023)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धामी को भी धरने पर बैठने की सलाह दी है, लेकिन ये धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि धारचुला से कांग्रेस के विधायक हैं।

हरीश रावत ने कहा कि मयूख महर की तरह ही हरीश धामी को भी धरना देकर सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। ताकि कैलाश मानसरोवर यात्रा का परम्परागत रास्ता खोला जाए और यात्रा शुरू कराई जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरने पर बैठे पिथौरागढ़ से कांग्रेस विधायक मयूख महर की जमकर तारीफ की है और उनकी मांगों को जायज बताते हुए उनके आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है। रावत ने तबीयत ठीक होने पर पिथौरागढ़ जाकर मयूख महर के साथ धरने पर बैठने की बात भी कही है। हरीश रावत ने कहा है कि सरकार को विधायक की मांगों पर जल्द से जल्द अमल करना चाहिए।

मयूख महर बीते सात दिन से पिथौरागढ़ में डीएम कार्यालय के पास धरना दे रहे हैं। नैनीसैनी हवाई पट्टी से हवाई यात्रा शुरू कराने, बेस हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की तैनाती कराने समेत कई मुद्दों को लेकर विधायक महर ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-