Breaking News

देवभूमि में मोदी: जागेश्वर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री ने की पूजा अर्चना, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2023)

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

इससे पहले पीएम मोदी के अल्मोड़ा पहुचंने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी अल्मोड़ा के पनुवानौला में अपनी गाड़ी से उतर गये और लोगों का अभिवादन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाग़म्बर वस्त्र ओढ़ाकर पीएम का स्वागत किया। पीएम मोदी जागेश्वर मंदिर में प्रवेश कर मत्था टेका। 11 पंडितों ने पीएम मोदी स्वस्तिवाचन किया। पीएम मोदी जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की। धाम स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा की। धाम स्थित महा मृत्युंजय मंदिर में पूजा, संकल्प और साधना भी की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गए हैं जहां वह योजनाओं का उद्घाटन लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-