Breaking News

बिग ब्रेकिंग:आदि कैलाश पहुंचे प्रधानमंत्री ने मंदिर में शंख ध्वनि कर पूजा अर्चना की, देखिए वीडियो ,शिव की भक्ति में लीन डमरू बजाते प्रधानमंत्री

@ शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्तूबर, 2023)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार की सुबह हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश पहुंचे। प्रधानमंत्री का बेस कैंप में सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया। बेस कैंप से प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां पर रंगा समाज के लोगाें ने पीएम को पारंपरिक परिधान रंगा व्यंथला पहनाया।

मंदिर के पुजारी ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में शंख ध्वनि कर पूजा अर्चना की। डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की। इसके बाद व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन किए। उन्होंने यहां पर बनाए गए ध्यान स्थल से ध्यान भी लगाया। इसके बाद गुंजी के लिए रवाना हुए।

प्रधानमंत्री सेना, ITBP और BRO कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए गुंजी गांव का दौरा करेंगे। वह जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। वे पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

Check Also

देहरादून के मदरसों में बाहरी राज्यों के बच्चों की भर्ती का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच, देखिए वायरल वीडियो जिससे हुआ खुलासा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 अप्रैल 2026) देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-