Breaking News

राहुल मुल्तानी बने उत्तराखंड पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश अध्यक्ष, पीएम मोदी को बताया मुस्लिमों का हितैषी

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अक्टूबर 2023)

रुड़की।अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच,उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राहुल मुल्तानी के समर्थकों में खुशी की लहर है।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने उन्हें उत्तराखंड प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि राहुल मुल्तानी उत्तराखंड में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे तथा पसमांदा,गरीबों एवं असहायों की सेवा करने का कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास तथा सबका प्रयास की नीति पर कार्य किया जाएगा  मुस्लिम समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कार्य कर रहे हैं। उसको आगे बढ़ने का काम नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष से करने की आशा व्यक्त की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राहुल मुल्तानी को महबूब अली,शाकिर अली,हाजी मुस्तकीम अली,अनीश गौड,राव एहसान,दिनेश धीमन,लुकमान अली,जमील अहमद, शमशाद अली आदि ने बधाई दी है।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-