Breaking News

काशीपुर की कांग्रेस नेत्री अलका पाल को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी ने आब्जर्वर नियुक्त किया

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अक्टूबर 2023)

काशीपुर। कांग्रेस नेत्री और पीसीसी सदस्य अलका पाल को कांग्रेस ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी ने आब्जर्वर बनाया है। बता दें कि इससे पहले अलका पाल कर्नाटक चुनाव में आब्जर्वर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजस्थान की रतनगढ़ विधानसभा का आब्जर्वर नियुक्त करते हुए अलका पाल से आशा व्यक्त की, वह कर्नाटक की तरह राजस्थान में भी पार्टी के लिए अपना योगदान देंगी। पीसीसी सदस्य व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल पूर्व में भी कर्नाटक की मैसूर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभाओ में आब्जर्वर के रूप में कार्य कर चुकीं है। जिसमें से पांच विधानसभा में कांग्रेस को विजय मिली थी।

राजस्थान में आब्जर्वर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अलका पाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर्र सिंह रंधावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी वेणुगोपाल, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूर्व की तरह कांग्रेस पार्टी को अपना राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगी। राजस्थान में आब्जर्वर के रूप में वह शीघ्र ही राजस्थान पीसीसी कांग्रेस के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राजस्थान रवाना होंगी।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-