Breaking News

ब्रेकिंग : नैनीताल के पास नलनी में हरियाणा के 32 पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी,18 घायलों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा,

 

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अक्टूबर 2023)

नैनीताल। देर शाम नैनीताल के पास नलनी में एक पर्यटकों से भरी बस के खाई में गिरने से बड़ा हादसे की खबर आ रही है। बस में 32 यात्री सवार बताये जा रहे हैं। सभी यात्री हिसार हरियाणा के बताये जाते हैं जो कि नैनीताल घूमने आये थे।

बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की बचाव टीम मौके पर पहुंच गयी। राहत व बचाव के लिए  रेस्क्यू टीमें रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल पर पहुंची हैं।

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे। एसडेीआरएफ ने घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से 18 लोगों को घायलावस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक राहत व बचाव कार्य जारी हैं।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-