Breaking News

काशीपुर में व्यापारियों का हंगामा: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम को झेलना पड़ा भारी विरोध, बाजार बंद, नारेबाजी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2023)

काशीपुर। शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम को आज शाम व्यापारियों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

जैसे ही नगर निगम की टीम जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली लेकर बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची तो व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और सभी व्यापारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ नारेबाजी करते हुए बाजार से नगर निगम के गेट पर पहुंचे और वहां बैठ गये। इस बीच व्यापारी के विरोध को देखते हुए अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम में मौजूद प्रशासन के अधिकारी नगर निगम वापस लौट गये।

समाचार लिखे जाने तक व्यापारियों का हंगामा जारी था। नगर निगम के सभागार में व्यापारी व प्रशासन के बीच बातचीत की तैयारी चल रही थी।

Check Also

अग्निवीरों को रोजगार देने की दिशा में धामी सरकार का ऐतिहासिक कदम: कर्नल अजय कोठियाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 अक्टूबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-