Breaking News

काशीपुर: स्मार्ट डिजिटल बस में कंप्यूटर प्रशिक्षार्थियों के बीच पहुंचे उपजिलाधिकारी, बोले बिन कंप्यूटर मानव जीवन अधूरा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2023)

काशीपुर। कंप्यूटर और इंटरनेट के बिना मानव जीवन अधूरा है। उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह आज एस आर एफ फाऊंडेशन की स्मार्ट बस में सवार होकर प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा का महत्व समझा रहे थे।

बता दें कि एस आर एफ फाऊंडेशन द्वारा काफी लंबे समय से स्मार्ट बस में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाता है। आज उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह वन विभाग की टीम के साथ किसी कार्यवश प्रतापपुर पहुंचे थे। इसी बीच स्मार्ट डिजिटल बस में कंप्यूटर कोर्स करते देख उपजिलाधिकारी प्रशिक्षार्थियों के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत की। उपजिलाधिकारी ने एस आर एफ फाऊंडेशन की सराहना करते हुए प्रशिक्षार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग कंप्यूटर का है। न केवल निजी वरन् सरकारी विभागों में भी कंप्यूटर कोर्स प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए अच्छा अवसर है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के साथ तहसीलदार युसुफ अली व भाजपा नेता दीपक बाली भी मौजूद रहे। भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि यह सुखद है एस आर एफ फाऊंडेशन बच्चों के भविष्य को संवारने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज ऐसी ही सामाजिक सेवा की जरूरत है जिसका सार्थक और शुभ परिणाम मिले तथा रोजगार के अवसर मिलें।

बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से एसआरएफ फाउंडेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस द्वारा ग्राम प्रतापपुर की लोकेशन में कंप्यूटर का बेसिक कोर्स कराया जा रहा है ।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-