Breaking News

रामनगर: ट्रेन से कटकर हाथी की मौत,वन विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे

@शब्द दूत ब्यूरो (21 सितंबर 2023)

रामनगर। यहां ट्रेन से कटकर एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह हाथी का शव तराई-पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में 64 नम्बर गेट के पास हाथी का शव बरामद हुआ है।

बताया जाता है कि हाथी की मौत ट्रेन से टकराकर हुई है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सुबह जैसे ही वन विभाग को इसकी सूचना मिली, तो वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। यह एक नर हाथी है। जिसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। प्रदीप धौलाखण्डी, एसडीओ, तराई-पश्चिमी वन प्रभाग  भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गये।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-