Breaking News

उत्तराखंड में बिजली संकट गहराया: सूबे के छोटे शहरों और कस्बों में भी शुरू हुई बिजली की कटौती

@शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर, 2023)

बिजली की भारी मांग और कम उपलब्धता के बीच उत्तराखंड में बिजली संकट गहरा गया है। पहली बार सितंबर के महीने में बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट से ऊपर पहुंच रही है। उधर, कम उपलब्धता की वजह से यूपीसीएल ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही छोटे शहर-कस्बों में भी कटौती शुरू कर दी है।

प्रदेश में पहली बार सितंबर माह में बिजली की मांग 5.3 करोड़ यूनिट रिकॉर्ड की गई है। इस वजह से जहां हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो घंटे की कटौती की गई, वहीं छोटे कस्बों मंगलौर, लक्सर, बहादराबाद, ढकरानी, सेलाकुईं, सहसपुर, विकासनगर, डोईवाला, कोटद्वार, ज्वालापुर, जसपुर, किच्छा, खटीमा, रामनगर, गदरपुर व बाजपुर में भी डेढ़ से दो घंटे कटौती की गई।

रुड़की, काशीपुर, सितारगंज, रुद्रपुर व हल्द्वानी में करीब एक घंटे की घोषित बिजली कटौती की गई। उधर, व्यासी परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू नहीं हो पाने के कारण निगम को करीब 25 लाख और केंद्रीय पूल से कम बिजली मिलने से भी करीब 20 लाख यूनिट की किल्लत हुई।

 

Check Also

काशीपुर में चीमा रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 जुलाई 2026) काशीपुर। शहर के चीमा चौराहा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-