Breaking News

उत्तराखंड: कांग्रेस आलाकमान ने प्रीतम सिंह को केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया

@ नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (05 सितंबर, 2023)

छत्तीसगढ़ के सीनियर ऑब्जर्वर के साथ ही उत्तराखंड के दिग्गज कांग्रेसी प्रीतम सिंह को अब सीईसी यानि कांग्रेस चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। खास बात ये है कि इस कमेटी में खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कुल 16 सदस्य हैं। सीईसी में शामिल होने के बाद अब ये भी माना जा रहा है कि प्रीतम सिंह को खरगे की टीम में महासचिव या सचिव भी बनाया जा सकता है।

फिलहाल तो प्रीतम सिंह को केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य बनाए जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस में खुशी की लहर है। सीईसी सदस्य बनाए जाने पर प्रीतम सिंह ने पहली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के जरिये दी है। नई और अहम टीम का हिस्सा बनाए जाने पर प्रीतम सिंह ने आलाकमान का शुक्रिया अदा किया है। प्रीतम ने कहा है “केंद्रीय चुनाव समिति में नामित किये जाने पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

 

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-