Breaking News

उत्तराखंड:बच्चों को लेकर स्कूल जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू

@शब्द दूत ब्यूरो (28 अगस्त, 2023)

बच्चों को स्कूल ले जा रहा एक यूटिलिटी वाहन उत्तरकाशी तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन में 15-16 बच्चे सवार थे। स्कूल जा रहे सभी बच्चे बनाल पट्टी के थानकी और भानी गांव के थे, जिन्हें लेकर यूटिलिटी स्कूल छोड़ने जा रही थी। वाहन पलटते ही 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

स्कूल बस पलटने की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए दौड़े। इस घटना में कुछ बच्चों को चोटें आई और बाकी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से टल गया। घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

 

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-