Breaking News

बड़ी खबर: ऋषिकेश में रामझूला पुल का पुश्ता टूटा, आवाजाही पर रोक, गंगा नदी में उफान आने से टूटा पुल का पुश्ता

@शब्द दूत ब्यूरो (17अगस्त 2023)

ऋषिकेश। गंगा नदी में उफान आने से विश्व प्रसिद्ध रामझूला पुल का पुश्ता टूट गया। खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने पुल पर आवाजाही रोक दी है। रामझूला पुल पर आवाजाही सीमित करने से जानकी पुल पर दबाव बढ़ गया है।

बता दें कि  भारी बारिश से मुनिकीरेती क्षेत्र में पुल के नीचे का पुश्ता बह गया है। गंगा के उफान पर आने की वजह से यह नुकसान हुआ है। सैलानियों की सुरक्षा की मद्देनजर एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी निर्देश पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर झूला पुल पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है, जिससे जानकी सेतु पर सैलानियों का दबाव बढ़ गया है। एसडीएम ने बताया कि सैलानियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। पीडब्ल्यूडी की टीम निरीक्षण को रामझूला भेजी है। निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर झूलापुल पर आवाजाही को लेकर निर्णयलिया जाएगा।

 

Check Also

देहरादून के मदरसों में बाहरी राज्यों के बच्चों की भर्ती का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच, देखिए वायरल वीडियो जिससे हुआ खुलासा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 अप्रैल 2026) देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-