Breaking News

काशीपुर: विभाजन विभीषिका दिवस पर कल होगा बुजुर्गो का सम्मान

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अगस्त 2023)

काशीपुर। 1947 बंटवारे के समय हिन्दू व हिंदुस्तानी रहने के लिये क़ुर्बानी देने वाले बुजुर्गो को श्रद्धांजलि देने के लिये व तीन कपड़ों में सब कुछ लुटा कर व छोड़ कर आये बुजुर्गो के त्याग व बलिदान की गाथाओं को युगों-युगों  तक पहुँचाने के लिये समाज की माँग को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 75 वर्षों बाद 14 अगस्त को “ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में राष्ट्रीय दिवस घोषित कर देश द्वारा सम्मान दिया गया जिसके लिये उन बुजुर्गो के वारिस प्रधानमंत्री के  आभारी है।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि प्रदेश भर की समस्त इकाइयाँ इस दिवस पर अपने बुजुर्गों को श्रद्धांजली देने व बटवारे से पूर्व जन्मे बुजुर्गो को सम्मान देते हुए अपनी आप बीती को आज की पीढ़ी के सामने रखेगी व इस समारोह को “ एक दिया अपने बुजुर्ग की क़ुर्बानियों के नाम “ से प्रचारित किया गया है। साथ ही इस दिवस पर सभी इकाइयाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए उनकी लम्बी उम्र की प्रार्थना भी करेंगे।

इस कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज एक बैठक गुरद्वारा नानकना साहिब में हुई जिसमे प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई, ज़िला अध्यक्ष प्रवीण सेठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव परनामी, संरक्षक जसपाल चड्ढा, मनीष सपरा, सतपाल सिंह,जगमोहन सिंह बंटी आदि उपस्थित रहे।

 

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-