Breaking News

काशीपुर: पर्वतीय समाज के युवाओं में बार अध्यक्ष की टिप्पणी से आक्रोश,कल होगी बैठक

@शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2023)

काशीपुर। बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा सिपाही से किये गये कथित अभद्र व्यवहार पर यहां पर्वतीय समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। हालांकि आज न्यायालय द्वारा इस मामले में बार अध्यक्ष की रिमांड खारिज कर दी और उन्हें रिहा कर दिया।

उधर स्थानीय पर्वतीय समाज के लोगों की ओर से इस मामले को लेकर कल एक बैठक आहूत की गई है। पार्षद पुष्कर बिष्ट,जगत बिष्ट, दीप चंद्र जोशी आदि ने बताया कि कल ग्यारह बजे चामुंडा मंदिर के पास स्थित रेस्टोरेंट में सब लोग एकत्र होकर इस मामले में रणनीति तय करेंगे। दरअसल वायरल आडियो में पहाड़ी शब्द पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से पर्वतीय समाज के लोगों खासकर युवाओं में रोष है।

यहां बता दें कि बार अध्यक्ष संजय चौधरी ने अपनी रिहाई के बाद खुद को गलत ढंग से फंसाये जाने की बात कही है।

 

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-