Breaking News

लक्ष्मण झूला के पास दीवार गिरी, मलबे में दो लोग दबे, एक रेस्क्यू, दूसरे की तलाश जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त, 2023)

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार सुबह एक दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दो लोग दब गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने एक शख्स को निकाल लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे एक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में दो लोग आ गए। इनमें से एक को तो निकाल लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

उधर, गंगा चेतावनी रेखा से पार पहुंच गई है। प्रशासन ने अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा और आसपास के लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे सावधानी बरतें और निचले इलाकों में न जाएं।

 

Check Also

हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण

🔊 Listen to this * *आस्था, संस्कृति और आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए देश-दुनिया तक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-