Breaking News

उत्तराखंड: राज्य कर विभाग के छापे में राजधानी समेत कई शहरों में फार्मा कंपनियों में 6.4 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अगस्त 2023)

देहरादून। राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड की सी०आई०यू० टीम ने रुड़की, हरिद्वार तथा देहरादून की फार्मा निर्माण कम्पनियों तथा फार्मा की ट्रेडिंग इकाइयों की कुल 09 इकाइयों पर छापा मारा। इन फर्मों द्वारा फार्मा पैकिंग मैट्रियल तथा अन्य वस्तुओं की खरीद दिल्ली, गुजरात तथा मध्यप्रदेश की इकाइयों से दर्शायी जा रही थी। जबकि गोपनीय जांच पर इन इकाइयों से माल के परिवहन का प्रमाण नहीं मिलें। इनमें कई फर्मों अस्तित्वहीन थी या एक चेन बनाकर ITC का लाभ देने के लिए सिर्फ बिल जारी किये जा रहे थे।

जांच पर 04 फर्म अस्तित्वहीन पाई गई तथा पूरे मामले में प्रथम दृष्ट्या लगभग 6.4 करोड़ की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। विभाग ने तत्काल इन इकाइयों की 2.43 करोड़ की ITC को ब्लॉक करने तथा बैंक अकांउट फीज करने की कार्यवाही कर दी है। जांच के दौरान कई फर्मों ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए लगभग 30 लाख रुपये जमा भी करा दिये गये हैं। बोगस बिलिंग के माध्यम से कर चोरी करने वाली कई फर्में विभाग के रडार पर हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-