Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय: पाकिस्तान में कट्टर इस्लामी पार्टी की रैली में बम ब्लास्ट,39 की मौत,200से ज्यादा घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जुलाई 2023)

पाकिस्तान के पेशावर से बड़ी खबर आ रही है। यहां खैबर पख्तूनवा में एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी की रैली में हुये बम ब्लास्ट में 39 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री रियाज अनवर ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि इस घटना में अबतक 39 लोगों की मौत हो गई है और 123 अन्य घायल हुए हैं. जिनमें 17 मरीज गंभीर हालत में हैं। प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात गंडापुर ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि “पार्टी के एक वरिष्ठ नेता समारोह को संबोधित करने वाले थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले एक बम विस्फोट हुआ। अख्तर हयात ने कहा कि सम्मेलन की मेजबानी कर रही जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) पार्टी के नेताओं को निशाना बनाने के लिए यह विस्फोट किया गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्वच्छता से शिक्षा तक काशीपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और आईजीएल से मांगा करोड़ों का सीएसआर सहयोग

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 नवंबर 2026) 80 सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-