Breaking News

काशीपुर नगर निगम के पांच साल: निगम के साथ जनता भी समस्याओं के लिए है जिम्मेदार, देखिए वीडियो क्या कहती है जनता?

@शब्द दूत ब्यूरो (29 जुलाई 2023)

काशीपुर। उत्तराखंड में निकायों का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। पांच वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में काशीपुर नगर निगम के अब तक के पांच साल के कार्यकाल पर शब्द दूत शहर की जनता के बीच जाकर स्थानीय जनता से कुछ सवाल पूछे।

शब्द दूत की इस नई सीरीज में विभिन्न वार्डों में जाकर काशीपुर नगर निगम को लेकर जनता कितनी संतुष्ट हैं। जनता निगम के कार्यकाल के दौरान किये गये कामों पर क्या राय व्यक्त करती है। आज इसी सीरीज के तहत वार्ड नंबर 20 और 30 के कुछ निवासियों से बातचीत की।

बातचीत में जहां जलभराव, अनियोजित ढंग से निर्मित सड़कों और जगह जगह गंदगी को लेकर जनता नगर निगम को दोषी ठहराती नजर आई वहीं ये बात भी सामने आई कि समस्याओं के लिए कुछ हद तक नागरिक भी जिम्मेदार हैं। शब्द दूत ने जनता से पांच साल के नगर निगम के कार्यकाल पर पांच सवाल जानने चाहे लेकिन अधिकांश का मत था कि नगर निगम की वजह से शहर की जनता को काफी दिक्कतें हैं।

देखिये शब्द दूत से क्या कहा नागरिकों ने?

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खास खबर :16 मार्च से 15 मई तक रामनगर काशीपुर के बीच ट्रेन संचालन निरस्त रहेगा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो( 13 मार्च 2025) काशीपुर। रामनगर काशीपुर के बीच …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-