Breaking News

आज का पंचांग:कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२२ जुलाई २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – पुरुषोत्तम (अधिक,मलमास)।
पक्ष – शुक्ल।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
ऋतु – वर्षा।
दिन – शनिवार।
तिथि – चतुर्थी दिन – ०७:२२ मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दिन – ०३:०० मि. तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी |
योग – वरीयान दिन – १२:३६ मि. तक उपरांत परिघ |
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – ०७:२२ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह रात्रि – ०९:३२ मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – पुष्य।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०९:०१ मि. से १०:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:२३ मि.।
सूर्यास्त – ०६:४५ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं |

आज विशेष

यायी जययोग दिन – ०३:०० मि. से,भद्रा मृत्युलोक की दिन – ०७:२२ मि. तक,रवियोग दिन – ०३:०० मि. तक।

कल विशेष

राष्ट्रीय श्रावण मास आरंभ,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – ०५:१० मि. तक उपरांत सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग पूरे दिन रात,रवियोग दिन – ०५:१० मि. से,यायी जययोग दिन – ०८:५२ मि. तक ।

राशिफल

मेष राशि – आज स्वयं की मानसिकता बदलें स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कार्य में मेहनत के बावजूद आप को सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।

वृष राशि – आज का दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।

मिथुन राशि – आज परिवार के प्रति समर्पित रहें। श्रेष्ठ जनों के सलाह को मानें। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं।

कर्क राशि – आज कार्यस्थल पर किये कार्यों से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।

सिंह राशि – आज आप अधिक बोलने से बचें। अपने विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या राशि – आज परिवार में मनमुटाव हो सकता है।अपनों से दुरिया खत्म करें। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। पूछ परख बढ़ेगी।

तुला राशि – आज अपने स्वभाव से नम्र और सहज बनें रहें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे है। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

वृश्चिक राशि – आज आप की महत्वता लोगों को पता चलेगी। यश,सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु राशि – आज कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। श्रेष्ठ का मार्गदर्शन मिलेगा।

मकर राशि – आज आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।

कुंभ राशि – आज नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आयेंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि – आज स्वयं के कारण अपना नुकसान कर बैठेंगे। परिवारी जनों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हर बरसात में डूबते शहर: जलभराव की समस्या पर एक व्यापक विश्लेषण, आकस्मिक आपदा नहीं है जलभराव

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत में हर वर्ष बरसात का मौसम केवल किसानों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-