Breaking News

काशीपुर: सीएम धामी कुमाऊं गढ़वाल चैंबर्स ऑफ कामर्स के नवनिर्मित भवन का कल करेंगे उद्घाटन, उद्यमियों में उत्साह, बोले चैंबर अध्यक्ष अशोक बंसल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जुलाई 2023)

काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर्स ऑफ कामर्स के नवनिर्मित आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 22 जुलाई को उद्घाटन करेंगे।

कुमाऊं गढ़वाल चैंबर्स ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक बंसल ने आज यहां एक होटल में इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित किये जाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत की समस्याओं को लेकर सरकार को अवगत कराया जाता रहा है। सरकार उन समस्याओं को हल करने की दिशा में सकारात्मक पहल कर रही है।

प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता दीपक बाली, केजीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गोयल, सेक्रेटरी आर के गुप्ता कार्यक्रम के योजनाकार बांके बिहारी गोयंका , कोषाध्यक्ष दीपांशु अग्रवाल तथा  विनीत सिंगल आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-