Breaking News

कोटद्वार: जलाभिषेक करने गई युवती और किशोरी नयार नदी में बहीं, दोनों की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (17 जुलाई, 2023)

कोटद्वार में सतपुली के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़किया नदी में बह गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह दोनों बह गईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, 15 वर्षीय किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-