Breaking News

पीएम मोदी ने उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद के हालात की जानकारी के लिए सीएम धामी से फोन पर बात कर हरसंभव मदद का दिया भरोसा

@शब्द दूत ब्यूरो,(10 जुलाई 2023)

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर उत्तराखंड में भारी बारिश के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने जान-माल की क्षति,सड़कों की स्थिति सहित चार धाम यात्रा,कृषि,किसान और फसलों की स्थिति तथा कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने भारी बारिश से विभिन्न स्थानों पर हुए जन धन की हानि और बाधित सड़कों के साथ ही चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने किसानों और फसलों की स्थिति के बारे में भी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर काम कर रहे है। जगह जगह जेसीबी मशीनें तैनात की गई है ताकि बाधित सड़कों को तुरंत खोला जा सके। उच्च स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

प्रधानमंत्री ने केंद्र से पूरे सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर: चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, साक्षी ने हासिल किया प्रथम स्थान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 अक्टूबर 2026) काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-