Breaking News

हादसा: खाई में गिरी मैक्स गाड़ी, पांच को बचाया, छह लापता लोगों की तलाश

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जुलाई, 2023)

टिहरी गढ़वाल जिले के थाना मुनि की रेती में देर रात बड़ा हादसा हुआ है। सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में 11 लोग सवार थे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने पांच लोगों को निकाल लिया जबकि छह लोगों की तलाश जारी है।

टिहरी गढ़वाल जिले के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्यासी पर पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे।

सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम ने नदी से पांच लोगों को बाहर निकाल लिया है। सभी को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। टीम को अभी चालक समेत अन्य छह लोगों की तलाश है। रेस्क्यू किए गए सभी यात्री अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-