Breaking News

रुद्रपुर में बदमाशों ने दरोगा पर चढ़ा दी बाइक, दोनों टांग टूटने से गंभीर घायल, डीएम व एसएसपी ने अस्पताल जाकर जाना घायल का हाल चाल

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जुलाई, 2023)

रुद्रपुर की सिडकुल चौकी में तैनात एक दरोगा पर बदमाश बाइक सवारों द्वारा बाइक चढ़ा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरोगा मोहन भट्ट की दोनों टांग टूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है।

मंगलवार रात दो बाइक सवारों ने मेट्रोपोलिस के नजदीक एक महिला से छीनाझपटी की थी। इसके बाद युवक नैनीताल हाईवे की तरफ फरार हो गए। इधर सिडकुल चौक में तैनात पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस बाइक सवारों को पकड़ने के लिए मुस्तैद हो गई। तब तक सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा उन्हें घायल कर दिया। उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल  सब इंस्पेक्टर मोहन भट्ट के स्वास्थ्य की जानकारी लेने क  लिए गौतम हॉस्पिटल में आज भर्ती किया गया था। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पहुंचे। उन्होंने घायल दारोगा के परिजनों को हर सम्भव मदद का आवश्वासन दिया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-