Breaking News

काशीपुर एस आर एफ फाऊंडेशन स्मार्ट शिक्षा: राज्यमंत्री सायरा बानो ने बेसिक कंप्यूटर लिट्रेसी कोर्स के प्रमाण पत्र वितरित किए

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जून 2023)

काशीपुर। पिछले दिनों गोपीपुरा में एसआरएफ फाउंडेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल के द्वारा  चलाए जा रहे नि:शुल्क बेसिक कंप्यूटर कोर्स को पूर्ण कराया गया।

कंप्यूटर कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को डिजिटल बस में बीसीएलएसी सर्टिफिकेट का वितरण मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्रीमती सायरा बानो ( राज्य महिला आयोग उत्तराखंड) के द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में राज्य मंत्री सायरा बानो ने एसआरएफ फाउण्डेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस द्वारा नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन द्वारा उन ग्रामीण बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने का अवसर दिया जा रहा है जो कंप्यूटर शिक्षा से वंचित है। यह फाउंडेशन का बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत बच्चों को कंप्यूटर से परिचित कराते हुए बेसिक कोर्स भी कराया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चें कंप्यूटर सिस्टम के एक्स्ट्रामार्क प्रोग्राम के द्वारा अपनी कक्षाओं के सभी विषयो का अध्ययन भी कर सकते है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवम इसके साथ ही महिला शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने को लेकर जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि ने इस कार्यक्रम के संचालन हेतु संपूर्ण एसआरएफ लिमिटेड काशीपुर की सीएसआर टीम और एसआरएफ फाउंडेशन की टीम की भी सराहना की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-