Breaking News

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका में 17 घंटे बाद खुला हाईवे, अभी भी पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जून, 2023)

छिनका में बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को 17 घंटे बाद हुआ सुचारू हुआ तो वाहनों को पुलिस की निगरानी में रवाना किया गया। लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर छिटकने के कारण फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

बता दें कि बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बंद हो गया था। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया।

पुलिस प्रशासन की ओर से सबसे पहले पीपलकोटी व बिरही की ओर फंसे यात्रा वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया। इसके बाद चमोली की ओर फंसे वाहनों को भेजा गया। हाईवे खुलने पर फंसे करीब 10 हजार तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों और सेना के जवानों ने राहत की सांस ली है।

जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार फिलहाल बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया है। हाईवे के दोनों ओर से फंसे वाहनों को भेज दिया गया। लेकिन यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इसके चलते फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोकी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-