Breaking News

मोटाहल्दू राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सिलेंडर ने पकड़ी आग, यूपी के पर्यटक बना रहे थे खाना, अफरातफरी मची, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2023)

मोटाहल्दू (हल्द्वानी)। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से आये पर्यटकों की जान आज बाल बाल बची। यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दू के भीतर मैदान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार आज सुबह कानपुर देहात के अकबरपुर से पर्यटकों का एक दल उत्तराखंड घूमने आया था। नैनीताल जाते हुए यहां मोटाहल्दू के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में खाना बना रहे थे कि इसी बीच गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर भीड़ लग गई। सिलेंडर फटने की आशंका के चलते स्थानीय निवासियों ने एहतियात बरतते हुए मुख्य सड़क पर ट्रैफिक दोनों ओर से रोक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। हालांकि काफी देर तक वहां दहशत की स्थिति बनी रही। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-