Breaking News

काशीपुर: सैनिक कल्याण समिति ने इंटर परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर कु रागिनी दसौनी को परिवार सहित एक समारोह में किया सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (12 जून 2023)

काशीपुर।  चामुण्डा सैनिक कालोनी कल्याण समिति द्वारा कु. रागिनी दसौनी को सी०बी०एस० ई० इन्टर बोर्ड परीक्षा में 99.4% अंकों के साथ उत्तराखण्ड राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर समारोह में उनकी विलक्षण प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।

समिति अध्यक्ष  गजपालसिंह रावत द्वारा समिति की ओर से सम्मान पत्र और किया गया। समिति द्वारा कु रागिनी दसौनी के साथ उनके परिवार को सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर महिपाल सिंह पटवाल (सचिव)  धर्मपाल सिंह असवाल, विजयपालसिंह रावत, घनानन्द शर्मा, गोविन्द सिंह रौतेला, महानन्द शर्मा, प्रदीप पाठक आदि उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में चीमा रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 जुलाई 2026) काशीपुर। शहर के चीमा चौराहा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-