Breaking News

काशीपुर में पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह 7जून को होगा आयोजित, प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जून 2023)

काशीपुर। चौहान सभा समिति आगामी 7 जून को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर एक समारोह का आयोजन चौहान सभा भवन में आयोजित करेगी।

डॉ अक्षय कुमार चौहान ने बताया कि इस अवसर पृथ्वीराज चौहान की शौर्य और पराक्रम की गाथा के साथ क्षेत्र की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कवि संजय राजपूत अपनी कविता के माध्यम से वीर पृथ्वीराज चौहान की शौर्य गाथा का वर्णन करेंगे। ग्यारह बजे एक विचार गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए जायेंगे।  इससे पहले प्रातः साढ़े दस बजे समारोह का शुभारंभ होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि जसपुर विधायक आदेश चौहान, विशिष्ट अतिथि एन.पी. सिंह, सदस्य टोली प्रांत प्रशासनिक सम्पर्क प्रमुख धर्म जागरण समन्वय आर.एस.एस.,राजकुमार सिंह अध्यक्ष,क्षत्रिय महासभा, जसपुर, सुभाष चन्द्र चौहान पूर्व मुख्य अभियन्ता पेयजल निगम, उत्तराखण्ड, सूर्य प्रताप सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा होंगे। चौहान सभा के काशीपुर ईकाई अध्यक्ष राम कुंवर सिंह एड० (अध्यक्ष) एवं कार्यकारणी ने इस समारोह में भाग लेने की अपील की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-