Breaking News

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, दो लोगों की मौत, कोटद्वार में पेड़ पर अटकी यात्रियों की कार

@शब्द दूत ब्यूरो (01 जून, 2023)

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर देवप्रयाग से 13 किलोमीटर दूर तीनधारा के समीप बुलेरो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए। जिन्हें 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवप्रयाग भेज दिया गया है।

तीन धारा के एनटीपीसी मोड़ के पास एक बोलेरो और ट्रक की टक्कर ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली। दुर्घटना में घायल सभी छह लोगों को तत्काल देवप्रयाग अस्पताल भिजवाया गया। सभी पीलीभीत से श्रीनगर काम करने जा रहे थे।

उपचार के दौरान रमेश और सोहन सिंह की मौत हो गई है। अन्य चार का उपचार देवप्रयाग बागी अस्पताल में चल रहा है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया गया है।

दूसरी ओर कोटद्वार पौड़ी हाइवे पर बैरगांव के पास एक कार खाई में गिरकर पेड़ पर अटक गई। दुर्घटना में तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी लोग चौबट्टखाल के किलवास गांव से पूजा में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-