Breaking News

एक्सक्लूसिव: काशीपुर में है एक 66 साल का नौजवान, कौन सी है खूबी?कौन है वो? देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (28 मई 2023)

काशीपुर। हौसला और जज्बा कायम रखें तो आप उम्र को भी मात दे सकते हैं। ये कहावत मात्र नहीं है। इसे अनेक लोगों ने सच साबित किया है।

आज आपको मिलवाते हैं एक ऐसे ही शख्स से। 66 साल के विजय चौधरी यहां आवास विकास कालोनी में रहते हैं। पिछले पचास वर्षों से वह नियमित रूप से सुबह मार्निंग वॉक पर जाते हैं और दौड़ लगाते रहते हैं। इस उम्र में भी उनकी चुस्ती फुर्ती कायम है। उनका दावा है कि वह आज के युवाओं के मुकाबले कहीं अधिक दौड़ लगा सकते हैं।

शब्द दूत से जब उन्होंने फोन कर कहा कि अपने अनुभवों और सक्रियता के राज वह आज के युवाओं के साथ साझा करना चाहते हैं तो आज शब्द दूत तीर्थ स्थल द्रोणासागर पहुंचा और विजय चौधरी से विस्तार से बातचीत की।

बातचीत के दौरान उन्होंने दौड़ लगाने, मार्निंग वॉक आदि की अपनी तकनीक के बारे में बताया। विजय चौधरी ने बताया कि आमतौर पर आज के युवा सिर्फ नौकरी पाने के लिए चलने, दौड़ लगाने आदि का अभ्यास करते हैं। लेकिन नौकरी के बाद नियमित अभ्यास को छोड़ देते हैं।जो कि घातक है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-