Breaking News

सावधान: अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम से वायरल आडियो फर्जी, पुलिस ने दी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी, जाने क्या है मामला?

@शब्द दूत ब्यूरो (26 मई 2023)

अल्मोड़ा। सोशल मीडिया पर बिना कुछ सोचे-समझे उच्च शिक्षा प्राप्त लोग भी झूठे और बेसिर पैर के संदेश पोस्ट कर रहे हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि ऐसे संदेश पोस्ट करने वाले उच्च पदों पर रह चुके हैं। यही नहीं ये लोग खुद को समाज का हितैषी साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि हकीकत में वह खुलेआम कानून का उल्लघंन कर बैठे हैं।

ऐसा ही एक मैसेज व्हाट्स एप ग्रुपों में लोग शेयर कर रहे हैं। ये आडियो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम से शेयर किया जा रहा है।

अल्मोड़ा पुलिस को जब इस आडियो की सूचना मिली तो पुलिस विभाग हैरान रह गया। अब एक सूचना पुलिस की ओर से जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि कतिपय व्हाट्सएप ग्रुप में एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा प्रसारित किया जाना बताया जा रहा है, जो कि पूर्णतया फेक है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा अथवा अल्मोड़ा पुलिस के किसी अधिकारी द्वारा कोई भी ऑडियो प्रसारित नही किया गया है।

कृपया इस प्रकार के भ्रामक ऑडियो को शेयर ना करें।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, फेक ऑडियो को शेयर करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-