Breaking News

टॉपर की कहानी:कारपेंटर के बेटे सुशांत ने बिना ट्यूशन पढ़े किया उत्तराखंड टॉप

@शब्द दूत ब्यूरो (25 मई, 2023)

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में टिहरी जिले के थौलधार भागीरथी उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर कंडी-छाम के छात्र सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में सर्वोच्च स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मूलरूप से बिहार के बेतिया के रहने वाले सुशांत के पिता ध्रुव प्रसाद राजवंशी चिन्यालीसौड़ बाजार में फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। मां ललिता देवी गृहणी हैं।

सुशांत ने गणित विषय में पूरे 100 नंबर पाए हैं। जबकि विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत में 99, हिंदी में 98 और अंग्रेजी में 95 नंबर हासिल किए हैं।

सुशांत ने बताया कि वह बगैर ट्यूशन के ही स्वयं की तैयारी से पढ़ाई करते हैं। रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई कर कठिन विषयों को लगातार पढ़ते हैं। आगे चलकर वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। सुशांत की एक बड़ी बहन है जो, पॉलीटेक्निक कर रही हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-