Breaking News

हल्द्वानी पहुंचा “शब्द दूत” और देखा शर्मनाक नजारा: भारी यातायात में “मां”को बेसहारा छोड़ने वाले कुपुत्र कौन? देखिए एक ह्रदय स्पर्शी वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (21 मई 2023)

हल्द्वानी। जी हां, शीर्षक देखकर ज़रूर ऐसे पुत्र को लेकर आपके मन में घृणा की भावना आ गई होगी। आनी ही चाहिए। पर जब आप सड़क पर जाते हुए इस नजारे को देखेंगे तो आपको ये सामान्य बात लगेगी। हालांकि जिस मां की हम बात कर रहे हैं उसे आप भी पूरी श्रद्धा के साथ पूजते हैं।

खास तौर से राजनीतिक रूप से इस मां का जमकर उपयोग हो रहा है। धरातल पर इस मां का क्या हाल है! ये कहने की जरूरत नहीं। वीडियो देखकर आप समझ सकते हैं कि कथनी और करनी अलग अलग होती है। इस मां के नाम पर सरकारें बन और बिगड़ जाती हैं। इस मां का उपयोग कर नफरत फैलाई जाती है।

हल्द्वानी में नवीन मंडी बरेली रोड पर भारी यातायात के बीच जब बीच सड़क पर आवारा घूमती दुर्घटना को बढ़ावा देती इन आवारा गायों को देखा तो ये विचार उठने स्वाभाविक थे कि आखिर कौन से नाकारा पुत्र हैं जिन्होंने “मां”को इस तरह बेसहारा छोड़ दिया। और गौरक्षक, राजनेताओं की कड़ी सुरक्षा करने वाला प्रशासन आखिर कहां मुंह छिपाये बैठे हैं?

सवालों के जबाव शायद ही मिलेंगे। अब कोई मंत्री संत्री यहां से गुजरेगा तो चाक चौबंद यातायात मिलेगा और मंत्री महोदय को सब कुछ साफ सुथरी व्यवस्था मिलेगी। मंत्री भी खुश, प्रशासन को वाहवाही, गौ माता के कथित रक्षकों को जय जयकार के नारे लगाने से फुरसत मिले तो इधर भी ध्यान दें पर फुरसत कहां से मिलेगी?

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-