Breaking News

बड़ी खबर:काशीपुर जिला घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय के भवन का कल करेंगे शिलान्यास

@शब्द दूत ब्यूरो (14 मई 2023)

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल काशीपुर में जिला मुख्यालय के भवन का शिलान्यास करेंगे। बता दें कि काशीपुर को भारतीय जनता पार्टी ने बहुत पहले सांगठनिक रूप से जिला घोषित कर दिया था।

जिला घोषित होने के बाद यहां जिला मुख्यालय की स्थापना की तैयारी चल रही थी। बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स होटल के पीछे भाजपा के जिला मुख्यालय के भवन के लिए भूमि का चयन भी कर लिया गया था। 15 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट तथा केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भाजपा के जिला मुख्यालय के भवन निर्माण की आधारशिला रखेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बताया कि संगठन महामंत्री अजेय भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस मौके पर उपस्थित होने की अपील की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-