Breaking News

काशीपुर:सीबीएसई इंटर हाईस्कूल के परीक्षा में औरिसन स्कोलिस्टिका स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

@शब्द दूत ब्यूरो (12 मई 2023)

काशीपुर। आज सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजे कई छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों के साथ साथ उनके विद्यालयों के भी गौरवान्वित करने वाले रहे।

कुंडेश्वरी में स्थित औरिसन स्कोलिस्टिका विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी इंटर परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रखा। अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षण स्टाफ और प्रबंधन की सराहना की।
औरिसन स्कोलास्टिका कुंडेश्वरी की  इंटर की छात्रा सिद्धि सिंह और ममता नेगी ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया। वहीं हाई स्कूल में आंचल नेगी, सलोनी और कृतिका ने 95% अधिक अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती उमा वात्सल्य और स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष पांडा ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । साथ ही उन्होंने इसके लिए बच्चों एवं अध्यापकों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी एवं कहा कि बच्चों की वर्ष भर की मेहनत का यह परिणाम है।
इसके साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने का संकल्प भी दिलाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-