Breaking News

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले में तिहरा हत्याकांड,एक ही परिवार की तीन महिलाओं की हत्या,आरोपी फरार

@शब्द दूत ब्यूरो (12 मई 2023)

पिथौरागढ़। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार की तीन महिलाओं की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

हत्यारे का नाम संतोष राम बताया गया है। जबकि मृतक महिलाओं के नाम  हेमंती देवी, रामादेवी और मायादेवी है। गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के बुरसम गांव में आज सुबह लोगों को इस लोमहर्षक वारदात का पता चला। संतोष राम फरार है। उसने अपनी ताई,ताई की बेटी और बहू की हत्या की है। कोतवाली प्रभारी गंगोलीहाट मंगल सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी फरार चल रहा है। मामला राजस्व क्षेत्र का है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई कर रही है।

आरोपी फरार चल रहा है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जानकारी के अनुसार  घटना सुबह 5:00 बजे की है।  शुरूआती जानकारी के अनुसार  सुबह कुछ पारिवारिक विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया है।
यहां सिरफिरे युवक ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-