Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग: हल्द्वानी जा रही निजी बस की ट्रक से भिड़ंत,आधा दर्जन यात्री घायल, तहसीलदार ने भिजवाया उपचार केंद्र

@शब्द दूत ब्यूरो (08 म ई 2023)

काशीपुर। कोसी पुल के नजदीक आज शाम एक निजी बस की ट्रक से हुई भिड़ंत में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान वहां से वीआईपी ड्यूटी में जा रहे तहसीलदार ने मौके पर रुक कर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

जानकारी के अनुसार आज शाम काशीपुर से हल्द्वानी जा रही एक निजी यात्री बस संख्या यू के 04 पी के 0030 की कोसी प ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। आधा दर्जन महिला पुरुष यात्रियों को चोटें आई हैं। इस बीच काशीपुर तहसीलदार युसुफ अली वीआईपी ड्यूटी के लिए उधर से गुजर रहे थे कि दुर्घटनाग्रस्त बस और घायल यात्रियों को देख कर वहां रूके और तत्काल घायल बस यात्रियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-